पुलिस को टक्कर मारने वाली महिला पर केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Mar, 2023 09:49 PM

woman booked for accident police personal in gurgaon

चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को टक्कर मारने पर पुलिस ने महिला आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। महिला ने गत शनिवार को गलेरिया मार्केट में तैनात सिपाही को अपनी कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल...

गुडग़ांव,(ब्यूरो): चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को टक्कर मारने पर पुलिस ने महिला आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। महिला ने गत शनिवार को गलेरिया मार्केट में तैनात सिपाही को अपनी कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि वह शनिवार को गलेरिया मार्केट में डयूटी पर था। दोपहर एक महिला मारुति एक्सएल-6 कार लेकर आ रही थी। उसने कार रोकने के लिए संकेत किया तो महिला ने कार रोकने की बजाय उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप कार के बोनट पर जाकर गिरा और कुछ दूर आगे जाकर कार रुकी। संदीप को समीप के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सोमवार को संदीप की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिा। मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि कार की पहचान हो गई है। जल्द ही आरोपित महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!