गर्लफ्रेंड पर शक, पीजी में हुई बहस, फिर बेरहमी से पीटकर कर दिया अधमरा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Feb, 2026 11:23 PM

woman beaten by boyfriend in minor dispute

एक युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पीजी में बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने जब पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बादशाहपुर थाना पुलिस...

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पीजी में बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने जब पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, आज बादशाहपुर थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी को उसके प्रेमी ने एक पीजी में रखा हुआ है और उसे प्रताड़ित कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची जहां पर शिकायतकर्ता की लड़की मिली जिसके साथ उसके बॉयफ्रेंड ने मारपीट की हुई थी जिसको तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में दाखिल किया गया। पीड़िता ने शिकायत के माध्यम से पुलिस टीम को बताया कि वह तथा आरोपी एक साथ में एक ही कमरे में रहते थे। आरोपी इस पर शक करता था इसके साथ लगातार मारपीट करने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान दिल्ली निवासी 19 वर्षीय शिवम के रूप में हुई।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि पीड़िता तथा आरोपी की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी। आरोपी व पीड़िता के परिवार वालों की आपस में दोनों की शादी की बात चल रही थी। पीड़िता और आरोपी की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद दोनों का आपस में विवाद हो गया और आरोपी, पीड़िता को परेशान करने लगा व उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!