लाखों रुपए कीमत की हेरोइन व गोलियों सहित महिला गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jul, 2020 12:07 PM

woman arrested with heroin and pills worth lakhs of rupees

जिले में पुलिस अधीक्षक सिरसा उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ अरुण सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई...

बड़ागुढ़ा : जिले में पुलिस अधीक्षक सिरसा उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ अरुण सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की बड़ीगुढ़ा थाना पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान रघुआना क्षेत्र से एक महिला को करीब साढ़े 6 लाख रुपए की 63 ग्राम 68 मिलीग्राम हेरोइन व 100 नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मनदीप सिंह  ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला की पहचान सयोप्यारी पत्नी बुधराम निवासी रघुआना के रुप में हुई है। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला से सप्लाय़र के बारे में नाम पता मालूम कर 2 लोगों के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि बड़ागुढ़ा थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान बड़ागुढ़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रही महिला ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त महिला को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 63 ग्राम 68 मिलीग्राम हेरोइन व नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!