यहां बेचा जा रहा था एक्सपायर दूध, दही और अन्य सामान, दुकानदार ने कम कीमत का दिया लालच....

Edited By Isha, Updated: 28 Feb, 2026 12:56 PM

expired milk curd and other items were being sold here

फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र में स्थित राजेश किरयाना स्टोर पर एक्सपायरी डेट पार कर चुके दूध, दही और अन्य खाद्य सामग्री सस्ते दामों पर बेचे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर सीएम फ्लाइंग

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र में स्थित राजेश किरयाना स्टोर पर एक्सपायरी डेट पार कर चुके दूध, दही और अन्य खाद्य सामग्री सस्ते दामों पर बेचे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग ने संयुक्त रूप से दुकान पर छापेमारी की।

जांच के दौरान अधिकारियों को बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दूध, दही, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और अन्य रोजमर्रा के सामान मिले, जिन्हें ग्राहकों को कम कीमत का लालच देकर बेचा जा रहा था। टीम ने मौके पर ही भारी मात्रा में संदिग्ध और एक्सपायरी सामान को जब्त कर लिया।

फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक्सपायरी खाद्य सामग्री का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है, जिससे फूड प्वाइजनिंग, उल्टी-दस्त और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। मामले में सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख्त जांच से मिलावटी और एक्सपायरी सामान बेचने वालों पर लगाम लगेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!