महिला ने पति व ससुर पर अप्राकृतिक यौन शोषण व दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Sep, 2020 10:23 AM

चरखी दादरी महिला पुलिस स्टेशन में एक महिला ने अपने पति व ससुर के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण व दुष्कर्म करने की शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज...

चरखी दादरी : चरखी दादरी महिला पुलिस स्टेशन में एक महिला ने अपने पति व ससुर के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण व दुष्कर्म करने की शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है।

जांच अधिकारी सुनीता का कहना है कि जिले के एक गांव कि महिला ने थाने में शिकायत दी है कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध स्थापित किए, वहीं ससुर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर महिला की मेडिकल जांच कराई है। फिलहाल महिला की स्थिति सही नहीं है, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती है। छुट्टी मिलने के बाद महिला के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलवाने के लिए पुलिस उसके साथ खड़ी है और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!