सर्वे करने गई पुलिस टीम और आशा वर्कर पर लोगों ने किया हमला, 4 गिरफ्तार

Edited By vinod kumar, Updated: 09 Apr, 2020 06:58 PM

went to survey police team and asha worker attacked by people

कोरोना वायरस के चलते वीरवार काे पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी में सर्वे करने गई आशा वर्कर व पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। घायलों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद...

पंचकूला(उमंग): कोरोना वायरस के चलते वीरवार काे पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी में सर्वे करने गई आशा वर्कर व पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। घायलों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद 9 में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

सेक्टर 16 पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा के निर्देशानुसार आशा वर्करों की एक टीम पुलिसकर्मियों के साथ सर्वे के लिए इंदिरा कॉलोनी गई थी। जहां पर कुछ युवकों ने सर्वे करने से रोकते हुए आशा वर्करों व पुलिसकर्मियों की टीम पर हमला किया।

हमले में महिला पुलिस कर्मी घायल हो गई। वहीं मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जबकि 9 में से 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, 5 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों नदीम, जावेद, ईसाक और आजाद को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी 4 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!