हरियाणा में 10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम, आज इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, यहां देखें Weather Update

Edited By Isha, Updated: 06 Jul, 2025 08:02 AM

weather will remain bad in haryana till july 10

हरियाणा में आज यानी 6 जुलाई को राज्य के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र

चंडीगढ़: हरियाणा में आज यानी 6 जुलाई को राज्य के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले शामिल हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 10 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 

 बीते कुछ दिनों से हवाएं दक्षिण की ओर चली गई थी, जिससे हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर कम बारिश हुई. लेकिन अब ये हवाएं उत्तर की ओर बढ़ने लगी है। जिसके चलते हरियाणा में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। फिलहाल राज्य के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और हवा में नमी बनी रहेगी.हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मानसून की हवाएं दक्षिण की ओर चली गई थीं, जिससे हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर कम बारिश हुई। अब ये हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि अब इनकी स्थिति श्रीगंगानगर (राजस्थान), भिवानी, आगरा (उत्तर प्रदेश), बांदा (उत्तर प्रदेश), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं हरियाणा की ओर आ रही हैं। इसलिए, 10 जुलाई तक हरियाणा में मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और हवा में नमी बनी रहेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!