Edited By Yakeen Kumar, Updated: 20 Feb, 2025 10:06 PM

हरियाणा में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया से कई जगह बारिश हुई। प्रदेश में पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और फतेहाबाद रात को ही बारिश शुरू हो गई। पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और कैथल में कई जगह ओले भी गिरे। इस बारिश से मौसम में बदलाव से...
चंडीगढ़ : हरियाणा में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया से कई जगह बारिश हुई। प्रदेश में पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और फतेहाबाद रात को ही बारिश शुरू हो गई। पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और कैथल में कई जगह ओले भी गिरे। इस बारिश से मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने सुबह कैथल, फरीदाबाद, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं यमुनानगर, पंचकूला, करनाल और अंबाला में येलो अलर्ट जारी किया।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 21 फरवरी तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना बताई गई है। वहीं, नमी बढ़ने से सुबह-सुबह फिर से हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। फरवरी के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)