हथिनीकुंड बैराज में पानी का बहाव 39,512 से बढ़ कर 48,789 क्यूसेक पहुंचा, 18 गेट खोले... दिल्ली पर बाढ़ का खतरा

Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2025 01:42 PM

water flow in hathinikund barrage increased

हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित हथिनी कुंड बैराज का मंगलवार दोपहर बाद शाम छह बजे एकाएक जलस्तर बढ़ गया। बैराज को गेज के अनुसार पानी का बहाव 48,789 क्यूसेक दर्ज किया गया।

यमुनानगर: हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित हथिनी कुंड बैराज का मंगलवार दोपहर बाद शाम छह बजे एकाएक जलस्तर बढ़ गया। बैराज को गेज के अनुसार पानी का बहाव 48,789 क्यूसेक दर्ज किया गया। ऐसे में बैराज के सभी 18 गेटों को खोलकर पानी दिल्ली की तरफ डायवर्ट किया गया। 72 घंटे में दिल्ली में यह पानी पहुंचेगा। इससे वहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

 
पानीपत के सनौली में मंगलवार को गहाड़ों में तेज बारिश होने के बाद हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया। ऐसे में सम को यमुन्द्र का जलस्तर बढ़कर 229.80 मीटर पर पहुंच गया है। सोमवार को यह 229.50 मीटर पर था। हालांकि यह चेतावनी के निशान 231 मीटर से अभी काफी नीचे चल रहा है।


यमुना में फिर पानी बढ़ने से किसानों और ग्रामीणों को चाढ़ की चिंता सताने लगी है। कटाव रोकने के लिए मि‌ट्टी डालने का काम भी प्रभावित हो रहा। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदीं का जलस्तर घटकर शाहाबाद में करीन चार हजार क्यूसेक तक यह गया है जबकि अंबाला में मारकंडा, टांगरी, घम्मर नदियों का जलस्तर सामान्य हो गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!