12 साल तक करता रहा महिला से दुष्कर्म, इस बात को लेकर करता था ब्लैकमेल

Edited By Isha, Updated: 05 May, 2022 04:10 PM

was raping the woman for 12 years

हरियाणा के जींद जिले में महिला का निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 12 साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस

जींद:  जिले में महिला का निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 12 साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी गीता ने पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर बताया कि ईगराह गांव निवासी अमित ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अमित ने महिला का एक निजी वीडियो भी बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पिछले 12 साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। महिला थाना ने शिकायत के आधार पर अमित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!