किरण चौधरी के ट्वीट को लेकर विवेक बंसल का बयान, बोले- यदि आगे से ऐसा हुआ तो करेंगे कार्यवाही

Edited By Manisha rana, Updated: 28 May, 2022 04:59 PM

vivek bansal s statement regarding kiran chaudhary s tweet

29 मई यानि कल कांग्रेस की फतेहावाद में कांग्रेस की रैली होनी जा रही है। रैली से पहले ही पोस्टर विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा...

दिल्ली (कमल कांसल) : 29 मई यानि कल कांग्रेस की फतेहावाद में कांग्रेस की रैली होनी जा रही है। रैली से पहले ही पोस्टर विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के द्वारा सोशल मीडिया में डाले गए रैली पोस्टर के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद राज्यसभा के सदस्य दीपेंद्र सिंह  हुड्डा ने भी रैली का पोस्टर बना के ट्वीट कर दिया। कुछ ही देर में किरण चौधरी ने दीपेंद्र हुड्डा से ट्वीट कर, कड़वा सवाल पूछा डाला। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्षों की कोई जरूरत नहीं है?

PunjabKesari

वहीं किरण चौधरी के ट्वीट को लेकर प्रभारी विवेक बंसल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरे ध्यान में मामला आया है। मैं इस पर जरूर संज्ञान लूंगा। ऐसा क्यों हुआ हम लोग इसकी व्यक्तिगत जानकारी ले रहे हैं। यदि आगे से ऐसा हुआ तो कार्यवाही करेंगे। 

निकाय चुनाव को लेकर विवेक बंसल ने कहा कि एक-दो दिन में फैसला हो जाएगा कि हम लोग सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के नामों की घोषणा हाईकमान करेगा और जल्द घोषणा होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!