प्ले स्कूल में बच्चे की मौत मामले में आई विसरा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस कारण गई थी मासूम की जान

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2025 11:41 AM

viscera report reveals major details of child s death at play school

सिरसा ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के एक प्ले स्कूल में चार वर्षीय बालक अरमान की मौत के मामले में विसरा रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में बच्चे की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया है। विसरा सैंपल की रिपोर्ट के आधार

सिरसा:  सिरसा ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के एक प्ले स्कूल में चार वर्षीय बालक अरमान की मौत के मामले में विसरा रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में बच्चे की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया है। विसरा सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपनी केस रिपोर्ट तैयार कर महिला एवं बाल विकास को सौंप दी गई है। इसके अतिरिक्त यही रिपोर्ट डीसी के माध्यम से हाईकोर्ट को भी भेज दी गई है। प्ले स्कूल में बच्चे की मौत पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से जवाब तलब किया था।

घटना के बाद स्वजन ने भी स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाए थे। विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो गया है। पुलिस के अनुसार प्ले स्कूल संचालक पर भी कार्रवाई नहीं हो सकेगी। जब रिपोर्ट आई है कि बच्चे की मौत सामान्य हार्ट अटैक से हुई है, तो स्कूल संचालक पर भी केस नहीं बनता। हाईकोर्ट को जवाब भेज दिया है, वहीं पर मामले में सुनवाई होगी। मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की जांच में स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाहियां मिली थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!