‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सिरसा पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, अगले तीन महीनों तक जिले के लोगों जागरुक करेगी यात्रा

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 30 Nov, 2023 04:22 PM

vikas bharat sankalp yatra  received a warm welcome upon reaching sirsa

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज सिरसा पहुंची है। यात्रा के पहुंचने पर यहां जोरदार स्वागत किया गया...

सिरसा (सतनाम सिंह) : विकसित भारत संकल्प यात्रा आज सिरसा पहुंची है। यात्रा के पहुंचने पर यहां जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिसमें केंद्र और हरियाणा सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री में केंद्र और हरियाणा में 9 साल के कार्यकाल में विकास कार्यों पर फोकस दिया गया। सिरसा के गांव बड़ागुढ़ा में यात्रा के पहुंचने पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य चौटाला, डीसी पार्थ गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की है।

बता दें कि यह यात्रा सिरसा जिला में अगले 3 महीनों तक रहेगी और जिले के सभी गांवों और शहरों का दौरा कर केंद्र और हरियाणा सरकार की नीतियों के बारे में आमजन को जागरूक करेगी। यात्रा के जरिए आमजन अपनी समस्याएं भी रख सकेंगे जिसके समाधान के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

PunjabKesari

मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस यात्रा को शुरू किया गया है और हरियाणा में 57 वैन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिरसा जिला में 25 जनवरी तक सभी गांवों और शहरों को कवर कर लेगी।  उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए केंद्र और हरियाणा सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की इस यात्रा का कार्यक्रम काफी सफल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में और भी तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की नई स्कीमों के बारे में देश की जनता को अवगत करवाया गया है जिसका सीधा फायदा देश की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी सीधा ऑनलाइन के जरिए देश की जनता से जुड़ते है और लोग उनसे सीधा संपर्क भी साधते हैं जो काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी भी पीएम द्वारा ऐसा कार्यक्रम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के सामने इसके  सकारात्मक परिणाम आते है।

PunjabKesari

सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की जनता के साथ सीधा संवाद कर रहे है जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता से सीधा संवाद करते हुए केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी है जिसका सीधा फायदा देश की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में 10 हजार औषधि केंद्र बनाए गए हैं और अभी आगे 25 हजार औषधि केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दी जाएगी और हरियाणा सरकार की योजनाओं के बारे में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा की जनता को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सिरसा जिला के सभी सरपंचों से आह्वान किया है कि जब भी यह यात्रा उनके गांवों में आए तो इस यात्रा को गंभीरता से लेकर इस यात्रा के साथ जुड़े और केंद्र और हरियाणा सरकार की नीतियों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करे ताकि इस यात्रा के जरिए ग्रामीणों को केंद्र और हरियाणा सरकार की नीतियों का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का असर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा। उन्होंने दावा किया है कि 2024 में देश में लोकसभा और हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

सिरसा के डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज आज सिरसा जिला के गांव बड़ागुढ़ा से हुआ है और केंद्र और हरियाणा सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाओं के बारे में भी इस यात्रा के जरिए जानकारी आमजन को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई विभागों ने अपने हेल्प डेस्क भी लगाए है जिसमें आने वाले लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक भी करेगी। यात्रा 1 दिन में दो गांव का दौरा करेगी। अगले तीन महीने तक यात्रा सिरसा जिला के सभी गांवों को कवर करेगी। यात्रा के जरिए केंद्र और प्रदेश की नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!