भूपेन्द्र हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई की मुख्यमंत्री के सामने खड़े होने की हैसियत नहीं: विज

Edited By Shivam, Updated: 10 Jul, 2019 10:07 PM

vij commented on bhupinder singh hooda and kuldeep bishnoi

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिग्विजय चौटाला द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले नेताओं का डोप टेस्ट करवाने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि ये अच्छी बात है कि इनका भी टेस्ट हो जाए। जो यह नशे पर बयान दे रहे हैं तो इन...

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिग्विजय चौटाला द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले नेताओं का डोप टेस्ट करवाने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि ये अच्छी बात है कि इनका भी टेस्ट हो जाए। जो यह नशे पर बयान दे रहे हैं तो इन दोनों भाइयों(दिग्विजय और दुष्यंत) का भी डोप टेस्ट हो जाए। विज ने कहा कि बाकियों समेत इनके खानदान का भी टेस्ट हो जाए, सारों का डोप टेस्ट हो जाए, इसमें क्या एतराज है?

भाजपा के सशक्त नेताओं सीएम मनोहर लाल और सुभाष भराला के खिलाफ कांग्रेस भूपिंदर हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई की जोड़ी को उतारने के कयासों को विराम देते मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के तोते उड़ गए हैं। इन तीनो को बड़ा घमंड था, बापू-बेटा और कुलदीप बिश्नोई को भी लेकिन जनता के सामने किसकी चली है? विज ने कहा इनकी कोई हैसियत नहीं हैं कि ये हमारे मुख्यमंत्री के सामने खड़े हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!