वरुण चौधरी पहुंचे यमुनानगर, आयोजित जनसभा में लोगों को किया संबोधित, भाजपा पर साधा निशाना

Edited By Manisha rana, Updated: 13 May, 2024 10:22 AM

varun chaudhary reached yamunanagar

अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस डॉक्टर सैल के अध्यक्ष डॉ राजन शर्मा द्वारा आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित किया। संबोधन में वरुण चौधरी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने लोगों को प्रॉपर्टी...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस डॉक्टर सैल के अध्यक्ष डॉ राजन शर्मा द्वारा आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित किया। संबोधन में वरुण चौधरी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने लोगों को प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी में उलझा कर रखा है। लोगों को परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि अगर सिस्टम को अपडेट करना था तो उसे रिकॉर्ड में किया जाता। लोगों को परेशान किए जाने की जरूरत नहीं थी।

उन्होंने कहा कि दुकानदारों, व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। जीएसटी में लगातार संशोधन किए जा रहे हैं। जब से देश आजाद हुआ है, सबसे ज्यादा संशोधन टैक्स के मामले में जीएसटी में किए गए हैं। अब भी यह खेल लगातार जारी है। वरुण चौधरी ने भाजपा प्रत्याशियों के विरोध के सवाल के जवाब में कहा की किसान ही नहीं सभी वर्ग इनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई बड़े मुद्दे हैं। इसके अलावा कई कॉलोनियों को जानबूझकर अप्रूव्ड नहीं किया गया। कुछ कॉलोनियों को जानबूझकर छोड़ दिया गया, लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी से देश नहीं चलता। हमें देश बचाना है, लोकतंत्र बचाना है। इसकी लड़ाई में आप सबका सहयोग चाहिए। एक-एक वोट कांग्रेस को दें ताकि संविधान को बचाया जा सके।

वहीं डॉक्टर सैल के अध्यक्ष डॉ राजन शर्मा का कहना है कि बीजेपी में कई घोटाले हो चुके हैं। आरोप कांग्रेस पर लगाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर बीजेपी के कार्यालय बना लिए गए हैं, कांग्रेस ने कई सालों तक देश की सत्ता संभाली लेकिन अभी भी कांग्रेस के सभी जिलों में कार्यालय नहीं है, इस तरह के कई घोटाले  सामने आएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!