वंदे मातरम सिर्फ गीत नहीं, स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा: ओम प्रकाश धनखड़

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Nov, 2025 08:59 PM

vande mataram is not just a song it is the soul of the freedom movement

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्मरण उत्सव मनाया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

गुड़गांव,(ब्यूरो): राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्मरण उत्सव मनाया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में 3000 से अधिक छात्र-छात्राओं सहित सभी उपस्थित जनों ने ठीक सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर सावधान की मुद्रा में खड़े होकर एक स्वर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

यह विशेष सामूहिक गायन पूरे देश में इसी निर्धारित समय पर किया गया, जिसने राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सामूहिक गौरव की भावना को और भी अधिक प्रबल रूप से पूरे राष्ट्र में प्रसारित किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, यह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धुरी है। यह गीत उन हजारों-लाखों क्रांतिकारियों की प्रेरणा रहा, जिन्होंने विदेशी शासन के सामने सिर नहीं झुकाया और मातृभूमि की रक्षा के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा स्वीकार कर लिया। उन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल के क्रांतिकारी गीत सरफरोशी की तमन्ना और खुदीराम बोस की हंसते-हंसते फांसी को याद करते हुए कहा कि वंदे मातरम उनकी नसों में बहती लौ थी।

 

यह वही गीत था, जिसके साहस ने चंद्रशेखर आजाद को यह संकल्प दिया कि मैं आजाद पैदा हुआ हूं और आजाद ही मरूंगा। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के माध्यम से हमें यह संकल्प लेना है कि हम सिर्फ वंदे मातरम नहीं गाते, बल्कि भारत माता की वंदना करते हैं। उनके गौरव के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के मार्ग पर अग्रसर है और हमें भी इस अभियान का सक्रिय भागीदार बनना चाहिए। ओम प्रकाश धनखड़ ने वंदे मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

 

प्रदर्शनी में उनके जन्म, शिक्षा, साहित्यिक यात्रा, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत उनकी सोच तथा वंदे मातरम गीत की रचना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही वंदे मातरम गीत के इतिहास, इसकी प्रेरणादायी भूमिका और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत ने भारतीय जन-मानस में जो जोश और राष्ट्रीय चेतना जगाई, उसे भी विस्तार से दर्शाया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुमित कुमार, भाजपा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन तथा डीएवी विद्यालय की प्राचार्या डॉ. चारु मणि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!