EVM जमा कराने आए कर्मचारियों ने किया हंगामा, 3 गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2019 01:13 PM

uproar by employees who came to submit evm 3 arrested

नगर के सैक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद ई.वी.एम. जमा कराने पहुंचे बावल विधानसभा क्षेत्र की कुछ पोङ्क्षलग पाॢटयों के कर्मचारियों

रेवाड़ी: नगर के सैक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद ई.वी.एम. जमा कराने पहुंचे बावल विधानसभा क्षेत्र की कुछ पोङ्क्षलग पाॢटयों के कर्मचारियों ने बीती रात 12.30 बजे हंगामा कर दिया। इन्हीं में ड्यूटी में तैनात 3 अधिकारी एस.डी.ओ., जे.ई. व एक अध्यापक ने शराब के नशे में सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। हंगामा होते देख निर्वाचन अधिकारी एस.डी.एम. रविन्द्र कुमार ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी व डी.सी. यशेन्द्र सिंह को मामले की सूचना दी। देर रात ही डी.सी. व एस.पी. नाजनीन भसीन भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

 एक दर्जन कर्मचारियों को मौके से हिरासत में लिया गया। जांच के बाद ही 9 कर्मचारियों को रात में ही छोड़ दिया गया। जबकि 3 के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। डी.सी. ने कहा कि तीनों को सस्पैंड कर दिया गया है। रेवाड़ी विधानसभा व बावल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए कन्या महाविद्यालय में केंद्र बनाया गया है। सोमवार की शाम मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद रेवाड़ी विधानसभा के 250 व बावल विधानसभा क्षेत्र के 257 बूथों की पोङ्क्षलग पाॢटयां ई.वी.एम. जमा कराने के लिए कालेज में बने स्ट्रांग रूम में पहुंची थी।

रेवाड़ी की पोङ्क्षलग पाॢटयों ने रात करीब 11 बजे तक लगभग ई.वी.एम. जमा करा दी थी। इसी दौरान बावल की पोङ्क्षलग पाॢटयों में शामिल कुछ कर्मचारियों ने ई.वी.एम. जमा कराने में हो रही देरी को लेकर वहां नारेबाजी शुरू कर दी। वहां मौजूद निर्वाचन अधिकारी व एस.डी.एम. रविन्द्र कुमार ने रात 12 बजे मामला बढ़ता देख पुलिस को एक्शन लेने का आदेश दिया। कुछ कर्मचारी एस.डी.एम. पर जबरन कार्य मुक्त करने का दबाव डाल रहे थे।

उसके बाद डी.सी. व एस.पी. को सूचना दी गई। कुछ देर बाद ही वे भारी पुलिस फोर्स के साथ स्ट्रांग रूम पहुंच गए। मौके से एस.डी.ओ. सुरेन्द्र सिंह, जे.ई. प्रीतम व अध्यापक जगदीश सहित एक दर्जन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में 9 कर्मचारियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया।  बताया जाता है कि सुरेंद्र, जगदीश व प्रीतम ने शराब पी हुई थी। शराब के नशे में ही तीनों ने बेवजह हंगामा करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। वहीं, डी.सी. एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेंद्र सिंह ने कहा कि तीनों कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!