बेखौफ बदमाशों ने बीजेपी नेता के भतीजे को मारी गोली, पुलिस ने की नाकेबंदी

Edited By Shivam, Updated: 07 Sep, 2020 11:12 PM

unscrupulous miscreants shot bjp leaders nephew

बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने बीजेपी नेता राजपाल शर्मा के भतीजे को गोली मार दी है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम इंद्रा मार्किट में स्थित बेकरी में दिया, जहां बीजेपी नेता राजपाल शर्मा के भतीजा सौरव काम करता है। बताया जा रहा है कि 2 बदमाश बेकरी में...

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने बीजेपी नेता राजपाल शर्मा के भतीजे को गोली मार दी है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम इंद्रा मार्किट में स्थित बेकरी में दिया, जहां बीजेपी नेता राजपाल शर्मा के भतीजा सौरव काम करता है। बताया जा रहा है कि 2 बदमाश बेकरी में पैदल चलकर आए थे, जिन्होंने पहले सौरव की गले की चैन छीनी और विरोध करने पर छाती में गोली मार दी और फरार हो गए। 

वहीं घायल सौरव को गम्भीर हालत में ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस ने शहर में नाकेबंदी करवाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!