अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी व बेटी सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 13 Jul, 2023 05:34 PM

unknown vehicle hit the car painful death of 4 people

जिले के 152d हाईवे पर बचीनी फ्लाईओवर के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया) : जिले के 152d हाईवे पर बचीनी फ्लाईओवर के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट वीडीआई नंबर DL 8CAH4184 में कुल 6 लोग सवार थे। कार को किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। निशी (23) पत्नी सोमेश निवासी नांगलोई दिल्ली व इसकी ननंद का बेटा आरव (10) पुत्र धर्मेंद्र को गंभीर रूप से घायल होने पर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि सोमेश (25) निवासी नांगलोई दिल्ली, धर्मेंद्र (35), धर्मेंद्र की पत्नी व बेटी (2 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जिनका शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में रखा गया है। 

मौके पर डीएसपी महेंद्रगढ़, एसएचओ सदर महेंद्रगढ़, SHO शहर महेंद्रगढ़ पहुंचे। पुलिस ट्रक की पहचान के लिए जाट गवाना टोल के ऊपर लगे सीसी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!