पारिवारिक मसले पर चाचा ने भतीजे को मारी गोली, मौके पर हुई मौत (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 24 Jun, 2019 09:24 PM

सोनीपत में हत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले कई दिनों में चार से पांच हत्याओं ने सोनीपत प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। बीती देर रात सोनीपत के चौहान जोशी गांव में चाचा-भतीजे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद चाचा ने...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में हत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले कई दिनों में चार से पांच हत्याओं ने सोनीपत प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। बीती देर रात सोनीपत के चौहान जोशी गांव में चाचा-भतीजे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद चाचा ने भतीजे पर गोली चला दी और भतीजे की जान चली गई। फिलहाल, पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के चौहान जोशी गांव में रहने वाला राकेश बीती देर रात बहालगढ़ चौक पर स्थित एक ढाबे पर शराब पी रहा था। तभी वहां पर उसका चाचा आ गया और दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद चाचा और उसके साथियों ने मिलकर दावत राइस मिल के पास राकेश पर गोलियां बरसा दी, जिसमें राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं आज सुबह परिजन राकेश का पोस्टमार्टम कराने सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पहुंचे, तो वहां पर मौजूद राकेश के परिजनों और दूसरे पक्ष के एक शख्स के साथ तनातनी हो गई। हालांकि हालाकि वहां पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।

इस मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि रिश्ते में दोनों चाचा भतीजे लगते हैं। मामला पारिवारिक विवाद का है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!