जेल में पति से मिलने जा रही 2 महिला और बच्चे गोलियों से भुना (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2019 05:32 PM

सोनीपत के गांव भटगांव के पास एक कार में सवार दो महिलाओं और एक बच्चे पर एक शख्स ने गोलियों बरसा दी जिसमें एक महिला और 5 -6 महीने की बच्चे की मौत हो गई।

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के गांव भटगांव के पास एक कार में सवार दो महिलाओं और एक बच्चे पर एक शख्स ने गोलियों बरसा दी जिसमें एक महिला और 5 -6 महीने की बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली रेणु नाम की महिला अपने 6 महीने के बच्चे और अपनी सहेली मीनू के साथ अपने पति से मिलने जा रही थी कि तभी एक  एक अज्ञात शख्स ने उन्हें गोलियों से भून दिया। वारदात के बाद सोनीपत की क्राइम ब्रांच की कई टीमें सोनीपत सामान्य अस्पताल व वारदात स्थल पर पहुँची  और मामले की जांच में जुट गई।

इस संबंध में डीएसपी डॉक्टर रविन्द्र ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव भटगांव के पास दो महिलाओं और एक बच्चे को गोली मारी गई है जिसमें एक महिला की मौत हुई है और एक बच्चे की मौत हुई है जो महिला की मौत हुई है उसका नाम है और जो महिला घायल हुई है उसका नाम रेनू है , रेनू नाम महिला की अपने पति से जेल में मुलाकात के लिए बहादुरगढ़ से आई थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही मामले में खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!