नाली में कूड़ा डालने को लेकर दाे पक्षाें में हुआ झगड़ा, चलाई गाेली, पति पत्नी घायल

Edited By vinod kumar, Updated: 05 May, 2020 12:45 PM

two sides quarrel over garbage dump

बहादुरगढ़ के आर्य नगर में गोली लगने से महिला और उसका पति घायल हो गए। घायल महिला सुनीता के हाथ में गोली धंसी हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए शहर के संजय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। झगड़ा गली नाली में कूड़ा डालने को...

बहादुरगढ़(प्रवीण): बहादुरगढ़ के आर्य नगर में गोली लगने से महिला और उसका पति घायल हो गए। घायल महिला सुनीता के हाथ में गोली धंसी हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए शहर के संजय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। झगड़ा गली नाली में कूड़ा डालने को लेकर हुआ है

इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी अजायब सिंह और शहर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों के बयान लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं गोली चलने की सूचना के बाद अपराध शाखा की टीमें भी सक्रिय हो गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

इसके बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि आर्य नगर में घायलों का पड़ोसियों के साथ गली नाली की बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इसी झगड़े में दूसरे पक्ष ने गोली चलाई है। उन्होंने कहा कि घायलों के बयान लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!