पराली मामले में सिरसा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2 अधिकारी सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 13 Nov, 2025 06:09 PM

two officers suspended in sirsa over stubble burning issue

सिरसा जिला प्रशासन ने पराली जलाने के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा जिला प्रशासन ने पराली जलाने के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आगजनी की सूचना के बाद मौके पर न पहुंचने के आरोप में पटवारी हिमांशु और पंचायत सचिव प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सिरसा के उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किए।

जिले में अब तक पराली जलाने के 15 मामलों में किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से सात मामले हरसेक से मिली सूचनाओं के आधार पर और आठ मामले विभागीय ड्यूटी के दौरान सामने आए। प्रशासन ने पराली प्रबंधन के लिए राजस्व विभाग, पंचायत सचिव, वीएलडीए और सहकारी विभाग के कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की है।

कृषि उप निदेशक डॉ. सुखबीर कंबोज ने बताया कि इस बार पराली की गांठों की मांग बढ़ी है क्योंकि कई नई फैक्ट्रियां शुरू हुई हैं। आने वाले सालों में खपत और बढ़ने की संभावना है, जिससे किसानों को पराली निपटान में आसानी होगी। प्रशासन ने फील्ड में निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं जिनमें पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!