हरियाणा में 2 आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, यहां देखें पूरी जानकारी

Edited By Isha, Updated: 15 May, 2020 05:13 PM

two ias officers got promotion in haryana

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। लिस्ट के अनुसार महावीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को मुख्य सचिव ग्रेड में पदोन्नत किया गया है इसके उपरांत वे

चंडीगढ़(धरणी)- हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। लिस्ट के अनुसार महावीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को मुख्य सचिव ग्रेड में पदोन्नत किया गया है इसके उपरांत वे अपने वर्तमान पद पर ही कार्य करते रहेंगे।

इसके अतिरिक्त, केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत  महा -रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली में नियुक्त महा-रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!