Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Jan, 2026 09:07 PM

बजघेड़ा एरिया में शराब के ठेके पर कर्मियों से मारपीट करने, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार और पिस्टल नुमा लाइटर बरामद किया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): बजघेड़ा एरिया में शराब के ठेके पर कर्मियों से मारपीट करने, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार और पिस्टल नुमा लाइटर बरामद किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष और अक्षित के रूप में हुई है। हर्ष एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है जबकि अक्षित का दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में अपने एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में शराब कम पड़ने के कारण वे इस ठेके पर शराब खरीदने आए थे। जहां डिस्काउंट को लेकर कहासुनी बढ़ गई और उन्होंने मारपीट व धमकी की वारदात को अंजाम दिया।
आपको बता दें कि 27 जनवरी को एक कार में सवार होकर तीन युवक टाइम्स ऑफ वाइन नामक शराब के ठेके पर पहुंचे। जहां उन्होंने शराब व बीयर की बोतलें खरीदी और शराब पर डिस्काउंट की मांग की। जिस पर ठेका ऑपरेटर ने ठेकेदार से बात कराने की बात कही, तो युवकों ने स्टॉफ पर ही डिस्काउंट देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने खुद को ठेकेदार बताते हुए गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, युवकों ने कहा कि वे आज डिस्काउंट लेकर ही जाएंगे। इस बीच, एक युवक गाड़ी से एक गन लेकर ठेके के अंदर घुसने लगा, जिस पर ऑपरेटर ने आत्मरक्षा में डंडे का इस्तेमाल किया। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा ठेके के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और शराब के स्थान पर बीयर की बोतलों की मांग करते हुए फिर से डिस्काउंट को लेकर झगड़ा किया। आरोपियों ने बीयर की बोतलों का भुगतान किया, लेकिन पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।