नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म मामले में 2 आरोपी काबू, अन्य दो की तलाश जारी

Edited By Manisha rana, Updated: 14 May, 2022 05:09 PM

two accused arrested in rape case of minor kabaddi player

गोहाना के थाना बरोदा के अंतर्गत आने वाले गांव में नाबालिग कब्बडी खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने ...

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के थाना बरोदा के अंतर्गत आने वाले गांव में नाबालिग कब्बडी खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग ने खिलाड़ी का उसके घर से रात के समय अपहरण कर उसके साथ गलत काम किया था। पीड़िता ने बताया कि चारों आरोपियों ने घर से मोटरसाइकिल से अपरहण किया जिसमें एक ने दुष्कर्म किया जबकि एक ने सुबह के समय उसे बाइक पर घर छोड़ा और उसके परिजनों को पैसे देकर मामले को दबाने का काम किया। इस मामले में अपरहण में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। 

एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि नाबालिग कब्बडी खिलाड़ी लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने दोनों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!