Edited By Krishan Rana, Updated: 22 May, 2026 10:38 AM

सिरसा से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें बिहार के मधेपुरा जिले की एक मां पर
डेस्क : सिरसा से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें बिहार के मधेपुरा जिले की एक मां पर अपनी नाबालिग बेटी को शादी के नाम पर बेचने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार मां ने सवा लाख रुपये में सौदा तय कर बेटी की शादी हरियाणा के ऐलनाबाद क्षेत्र में एक मंदबुद्धि युवक से करवा दी।
मिली जानकारी के अनुसार यह शादी अप्रैल 2025 में कराई गई थी। शादी के बाद नाबालिग के साथ घर में हालात बेहद खराब हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर, जो रिटायर्ड होमगार्ड है, उस पर गलत नीयत रखता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
आरोप है कि ससुर उसे अश्लील वीडियो दिखाकर बार-बार छेड़छाड़ करता था और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर नाबालिग लड़की घर से भागने को मजबूर हो गई। अनुसार 17 अप्रैल को पीड़िता जयपुर से मिली। इसके बाद उसका ट्रीटमेंट करवाकर उसे स्वजन को सौंपा गया। वहीं आरोपित ससुर और उसके मंदबुद्धि बेटे पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)