बेलगाम ट्राले ने सिपाही को कुचला, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Nov, 2025 08:00 PM

truck ranover head constable during checking

डीएलएफ फेज-1 थाना एरिया में बुधवार की रात एक बेलगाम ट्राला ने वाहनों की जांच कर रहे एक सिपाही को कुचल दिया। हादसे में सिपाही की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गुड़गांव,(ब्यूरो): डीएलएफ फेज-1 थाना एरिया में बुधवार की रात एक बेलगाम ट्राला ने वाहनों की जांच कर रहे एक सिपाही को कुचल दिया। हादसे में सिपाही की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ने ट्राले से पहले पिकअप में टक्कर मारी उसके बाद सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पिकअप की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक तरफ कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। वहीं ट्राला का डीजल टैंक फटने के कारण चालक ट्राला को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, सिपाही का अंतिम संस्कार उनके  पैतृक गांव कुमरोधा जिला रेवाड़ी में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

जानकारी अनुसार, रेवाड़ी निवासी अजय वर्ष 2019 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था। ईएचसी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात्रि नाका प्रभारी पुलिस चौकी ग्वाल पहाड़ी में तैनात है। 19/20 नवंबर की रात को वह सिपाही अजय, सिपाही देवेंद्र, होमगार्ड जवान संजय व वालिद हुसैन के साथ पुलिस चौकी ग्वाल पहाड़ी के सामने नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। रात करीब 2.30 बजे सभी पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को रुकवाकर उसके दस्तावेज जांच रहे थे। वहीं, सिपाही अजय पिकअप के पीछे खड़ा था। करीब 2.35 बजे गुरुग्राम की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्राला को पुलिसकर्मियों ने रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्राला नहीं रोका और सडक़े के बांये तरफ लगे हुए बेरिगेड्स में सीधी टक्कर मार दी। वह बैरिगेड्स को घसीटते हुए ले गया।

 

वहीं चालक ने सिपाही अजय को टक्कर मारकर कुचल दिया। इसके बाद ट्राला चालक ने पिकअप गाड़ी में टक्कर मारी तो  पिकअप गाड़ी पलट गई। पिकअप गाड़ी के पास खड़े पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। इसके बाद भी ट्राला ने सरकारी गाड़ी को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्राला चालक ने वाहन सहित भागने का प्रयास किया तो बैरिगेड्स का लोहे का पाइप टूटकर डीजल टैंक में घुस गया। जिससे ट्राले का डीजल टैंक फट गया और चालक घटनास्थल से कुछ दूर ट्राला को छोडक़र फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने अजय को निकट के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

मामले में जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। ट्राला मालिक से चालक के बारे में जानकारी ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सिपाही अजय के शव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
 

रेवाड़ी जिले के कुमरोदा गांव निवासी अजय वर्ष 2019 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में डीएलएफ फेज-1 थाना के अंतर्गत ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी में सिपाही पद पर तैनात थे। सिपाही अजय की शादी एक मार्च 2025 को शादी हुई थी। सिपाही अजय के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं, बड़ा भाई फोटोग्राफी का काम करता है। सिपाही अजय व उनके बड़े भाई की शादी एक ही गांव में दो सगी बहनों के साथ हुई थी। सिपाही अजय की पत्नी गृहिणी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!