ट्रिपल मर्डर का खुलासा: साली व सास की हत्या करने बाद किया दुष्कर्म, पत्नी को भी उतारा मौत के घाट

Edited By Shivam, Updated: 24 Sep, 2020 04:49 PM

हरियाणा के पानीपत के समालखा क्षेत्र में गत दिनों लगातार 3 दिनों में 3 महिलाओं के शव क्षत विक्षत हालात में मिले थे। तीन महिलाओं की निर्मम हत्या और शवों के लावारिस हालत में मिलने के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने इसी मामले में एक युवक...

पानीपत (सचिन): हरियाणा के पानीपत के समालखा क्षेत्र में गत दिनों लगातार 3 दिनों में 3 महिलाओं के शव क्षत विक्षत हालात में मिले थे। तीन महिलाओं की निर्मम हत्या और शवों के लावारिस हालत में मिलने के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने इसी मामले में एक युवक को गिरफ्तार करते हुए खुलासा किया कि इसी युवक ने अपनी पत्नी, साली और सास की हत्या की थी। आरोपी ने हत्या के बाद साली व सास से दुष्कर्म भी किया था।

PunjabKesari, Haryana

जानकारी के मुताबिक, 7 सितंबर को समालखा श्मशान घाट के पास गंदे नाले में करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिला था। अगले दिन मंगलवार को चुलकाना ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास झाडिय़ों में दूसरी महिला का क्षत-विक्षत हालत में कंकाल मिला। फिर बुधवार को थाना समालखा के गांव बुडशाम में बुडशाम पुल से दीवाना रोड पर नहर के साथ झाडिय़ों में अर्धजली हालत में महिला का शव मिला। पुलिस ने गांव की महिला सरपंच के ब्यान पर हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में भा.द.स. की धारा 302, 201 व 34 आई.पी.सी के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी।

PunjabKesari, Haryana

इन सभी मामलों की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक नूरहसन को गिरफ्तार किया, जो मूलरूप से पट्टी कल्याणा गांव का रहने वाला है, नूरहसन समालखा में किराए के मकान में रहता था। नूरहसन ने पहले अपनी साली मनीषा की हत्या की, उसके बाद अपनी पत्नी मधु और बाद में अपनी सास शर्मिला की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 28 सितंबर तक रिमांड पर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी साली और अपनी सास को मारने के बाद उनके साथ दुष्कर्म किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!