कैथल में जिप्सी को मॉडिफाइड करवाना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने इंपाउंड कर काटा हजारों का चालान

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Nov, 2024 12:46 PM

traffic police impounded the gypsy and issued a fine of thousands

आजकल के मॉडिफिकेशन के दौर में कार और बाइक को युवा इस तरह से मॉडिफाइड करवाते हैं कि ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर उतरते हैं।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : आजकल के मॉडिफिकेशन के दौर में कार और बाइक को युवा इस तरह से मॉडिफाइड करवाते हैं कि ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर उतरते हैं। ऐसे में बुलेट बाइक के साइलेंसर की बात हो या फिर गाड़ी के चौड़े-चौड़े टायर की बात हो। युवा शौक के आगे सारे नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं लेकिन कैथल की ट्रैफिक पुलिस ऐसे युवाओं के व्हीकल के चालान करने के लिए अब मुस्तैद हो गई है। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक आज शहर में घूम रही ऐसे ही एक मॉडिफाइड जिप्सी का 23 हजार का चालान किया गया व गाड़ी को इंपाउंड कर दिया गया, क्योंकि ना तो मौके पर उसके कोई कागज थे और गाड़ी को ट्रैफिक नियमों के खिलाफ मॉडिफाइड करवाया गया था। गाड़ी में लगभग दो फीट चौड़े टायर डले थे।आगे पीछे मोटे-मोटे अक्षरों में जातिसूचक शब्द लिखे थे। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें लगाई गई थी जो ट्रैफिक नियमों के खिलाफ थी। ट्रैफिक एसएचओ (SHO) ने तो यहां तक बताया कि गाड़ी का पिछला रिकॉर्ड संदिग्ध है जिसकी जांच की जाएगी।  

PunjabKesari

ट्रैफिक पुलिस जब पदमासिटी मॉल के आगे इस मॉडिफाइड जिप्सी का चालान कर रही थी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग जिप्सी के look को देखकर जमा हुए तो कुछ गाड़ी के चालान की बात सही है ये कहते नजर आए। कुछ युवा तो क्रेज को देखते हुए जिप्सी के पास खड़े होकर फोटो तक खिंचवाते नजर आए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!