आज महाराष्ट्रा पुलिस पहुंचेगी यमुनानगर, महिला तस्करी के मामले की करेगी जांच

Edited By vinod kumar, Updated: 30 Dec, 2019 01:01 PM

today maharashtra police will reach yamunanagar investigate trafficking case

चंद्रपुर महाराष्ट्रा से आज सायं रामनगर पुलिस जिले में आ सकती है। यह पुलिस महाराष्ट्र से 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर हरियाणा में बार-बार बेचने, गैंग रेप व शादी के नाम पर बेचने के नाम पर पहुंच रही है। इस बारे महिला पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज की थी।...

यमुनानगर(सतीश): चंद्रपुर महाराष्ट्रा से आज सायं रामनगर पुलिस जिले में आ सकती है। यह पुलिस महाराष्ट्र से 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर हरियाणा में बार-बार बेचने, गैंग रेप व शादी के नाम पर बेचने के नाम पर पहुंच रही है। इस बारे महिला पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज की थी। अब आगे की जांच रामनगर महाराष्ट्रा पुलिस करेगी। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का जन्म 1999 में हुआ है।

4 जून 2010 को जब वह मंदिर में माथा टेकने गई तो महाराष्ट्रा की जानवी ने उसे प्रसाद में कुछ दे दिया, वह बेसुध हो गई, वह उसे नारायणगढ़ हरियाणा में ले आई। यहां पर सपना और उसके परिवार ने आरोपी जानवी का साथ दिया। उसे पहले नाहन लाया गया। इसके बाद करनाल में 2 जगह बेच दिया गया। यहां पर युवकों ने गैंप रेप किया और व्यक्ति ने दुष्कर्म। उसके बाद उसे फतेहाबाद के धर्मबीर को शादी के नाम पर डेढ़ लाख में बेच दिया।

खेतों में बने घर में उसे बंधक बनाकर रखा गया। इतना ही नहीं धर्मबीर के भाई राकेश और कृष्ण ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उन्होंने 10 लोगों पर मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी का कहना है कि पहला अपराध उसके साथ जून 2010 में महाराष्ट्रा से हुआ, इसलिए वहां की पुलिस आगामी जांच के लिए यहां आ रही है। 

 महाराष्ट्रा और झारखंड से सक्रिय है मानव तस्करी के रैकेट
महाराष्ट्रा की महिला से हुए अपराध में पुलिस ने मानव तस्करी की धारा लगाई है। पुलिस इस मामले को बड़ी की गंभीरता से ले रही है। पीड़िता ही इस पूरे मामले से पर्दा उठा सकती है। अब इस मामले में महाराष्ट्रा पुलिस के साथ-साथ स्थानीय जिला पुलिस, अम्बाला पुलिस, करनाल पुलिस व फतेहाबाद पुलिस जांच में सहयोग करेगी। माना जा रहा है कि महाराष्ट्रा और झारखंड से मानव तस्करी के रैकेट सक्रिय हैं। जांच के बाद अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी इस मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध किसी अन्य के साथ तो न हों। इसकी गंभीरता से जांच हो। 

कंवरपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री हरियाणा ने कहा कि जो भी अपराधी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। महाराष्ट्र पुलिस को सहयोग किया जाएगा। इस तरह के रैकेट को उजागर करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों का मान-सम्मान हमारा कत्र्तव्य है। महाराष्ट्रा की पीड़िता से स्थानीय व महाराष्ट्रा पुलिस को रैकेट का उजागर करने में काफी मदद मिलेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!