विधायक गोपाल कांडा के मार्गदर्शन में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हजारों की संख्या में लोगों ने लिया भाग

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 14 Aug, 2023 04:06 PM

tiranga yatra taken out under the guidance of mla gopal kanda

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सोमवार को धर्मनगरी सिरसा में विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा के मार्गदर्शन में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में देशभक्ति, देश प्रेम का सैलाब उमड़ पड़ा। मां भारती के जयकारे लगाते हुए...

सिरसा(सतनाम): आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सोमवार को धर्मनगरी सिरसा में विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा के मार्गदर्शन में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में देशभक्ति, देश प्रेम का सैलाब उमड़ पड़ा। मां भारती के जयकारे लगाते हुए हजारों लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया। यात्रा में शामिल हर बच्चा और हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। सभी ने हाथ में तिरंगा थाम ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर युवाओं में नए जोश का संचार किया। 

PunjabKesari

बता दें कि सिरसा के नेहरू पार्क से प्रारंभ हुई इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगे उठा रखे थे। यात्रा के दौरान समूचा शहर तिरंगामय दिखाई दिया। लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यह यात्रा विभिन्न मुख्य बाजारों से होती हुई अंबेडकर चौक में संपन्न हुई। यात्रा में सांसद सुनीता दुग्गल, जिला प्रधान आदित्य देवीलाल चौटाला, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, पूर्व जिला प्रधान अमीर चंद मेहता भी शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा जनता भवन रोड पर नेहरू पार्क से शुरू हुई, जिसे सिरसा के विधायक, पूर्व गृह राज्य मंत्री, हलेापा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि आज सारे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हमारी भाषा, क्षेत्र व परंपराएं अलग हो सकते है, मगर तिरंगा सभी का अभिमान व शान है। अगले पांच साल तक हम विश्व की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में होंगे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलाई उनको नमन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इन तिरंगा यात्राओं की शुरुआत की गई है। उन्हीं की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। भाजपा अपने शहीदों का सम्मान करती है। उन्होंने  हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के प्रति प्रेरित किया। यात्रा के दौरान गोबिंद कांडा ने  जगह-जगह रूक कर दुकानदारों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बधाई दी और उनका अभिवादन स्वीकार किया। सभी ने देश जय हिंद और भारत माता की जय इत्यादि नारे लगाए। इन नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। लोगों में तिरंगा यात्रा के प्रति काफी उत्साह नजर आ रहा था।

इस तिरंगा यात्रा में महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महावीर दल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति विद्यालय,सेंट जोजेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने बढ़चढक़र भाग लिया। गर्मी को देखते हुए यात्रा के साथ-साथ अनेक वाहन चल रहे थे। जिनमें फल और पानी का विशेष प्रबंध किया गया था। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

                  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!