Edited By Nitish Jamwal, Updated: 13 May, 2024 07:56 PM
![satpal brahmachari took out a road show in jind](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_5image_19_55_334751972satpal-ll.jpg)
हरियाणा की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले जींद में आज सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी ने विशाल रोड़ शो निकाला और जींद की जनता से वोट की अपील की।
जींद (अमनदीप पिलानिया): हरियाणा की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले जींद में आज सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी ने विशाल रोड़ शो निकाला और जींद की जनता से वोट की अपील की। इस रोड शो में जहां कांग्रेस पार्टी में एकता दिखाई दी और SRK ग्रुप के सभी नेताओं ने ब्रह्मचारी के रोड़ शो में भाग लिया। ब्रह्मचारी ने रोड़ शो कर जींद शहर के मुख्य मार्ग रोहतक रोड बाईपास से अंडर बाईपास देवीलाल चौक, घंटाघर, साड़ी मार्केट, बैंड मार्केट, झांझ गेट, रुपया चौक, बत्तख चौक, रानी तालाब, गोहाना रोड से होते हुए कोर्ट परिसर में वकीलों से मिलते हुए अपना चुनाव प्रचार नई अनाज मंडी रोहतक रोड पर समाप्त किया।
वहीं मीडिया से बात करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि आज जींद में रोड़ शो था, आपने देखा होगा कि मैं न्याय के मंदिर में जो न्याय का रास्ता दिखाते हैं, गरीब अमीर को बचाते हैं परेशानियों में अधिवक्ता गणों में यहां बार के अध्यक्ष, महामंत्री और उपाध्यक्ष सभी उपस्थित हैं। आप सभी को प्रणाम करने आया हूं।
ब्रह्मचारी ने सवाल करते हुए कहा कि आप दोनों मुख्यमंत्री की तुलना खुद कर सकते हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल। अगर सही मुख्यमंत्री होता तो कोई चुनाव से पहले हटाता क्या ? कोई गड़बड़ हुई है तभी हटाया है और हमारा जो कैंडिडेट युवा कांग्रेस का प्रेजिडेंट बुद्धिराजा है, वो जितने की तैयारी में है, वो जीत के आएगा। मैं जहां भी गया गांव में, गली में, मोहल्ले में, शहर में, बहुत आपार जनसमूह का सभी जगह समर्थन मिल रहा है।
केजरीवाल की जमानत पर ब्रह्मचारी ने कहा कि न्याय के मंदिर में न्याय मिला है और ये उनकी जीत हुई है न्याय की जीत हुई है। केजरीवाल ईमानदार आदमी हैं, देश में काम कर रहे हैं, हमारे इंडिया गठबंधन में हैं और सब एक साथ है और उनको जमानत मिली और केजरीवाल बड़े नेता हैं सभी जगह जाएंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)