मृत महिला को जिंदा दिखाकर निकाले 46 लाख रूपये, आरोपियों ने बैंक कर्मियों के साथ बनाया प्लान, 2 काबू

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Feb, 2025 05:15 PM

extorted rs 46 lakh by pretending dead woman was alive plan with employees

जींद में एक बड़ा फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। जिसमें दो आरोपियों ने मृत महिला के खाते से 46 लाख 30 हजार रूपये निकाल लिए। इस घटना को अंजाम देने के लिए उन्होनें बैंक कर्मियों के साथ प्लान बनाया।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद जिले के पिल्लूखेड़ा में एक बड़ा फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। जिसमें दो आरोपियों ने मृत महिला के खाते से 46 लाख 30 हजार रूपये निकाल लिए। इस घटना को अंजाम देने के लिए उन्होनें बैंक कर्मियों के साथ प्लान बनाया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारी दीवान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने मृत महिला के खाते से 46 लाख 30000 निकालने का काम किया था। मृतक महिला की मौत 2019 में ही हो चुकी है जो की अध्यापिका थी। और 2019 के बाद खाते से कोई लेन-देन नहीं होने के कारण खाता बंद पड़ा था। आरोपियों ने बैंक में फर्जी दस्तावेज दिखाकर बैंक से 46 लाख 30 हजार रूपये निकाल लिए। पुलिस को जब सूचना के बारे में पता चला तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और आरोपियों से 4 लाख रुपए की रिकवरी भी की है। पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!