लालच की हद : गरीबों के राशन को डकार रहा था डिपो होल्डर, फिर...

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Feb, 2025 10:31 AM

depot holder was usurping the ration meant for the poor

हरियाणा के जींद के सफीदों में राशन डिपो होल्डर ने गरीबों के राशन पर डाका डालते हुए गेहूं, चीनी, बाजरा और सरसों के तेल का गबन कर डाला।

जींद : हरियाणा के जींद के सफीदों में राशन डिपो होल्डर ने गरीबों के राशन पर डाका डालते हुए गेहूं, चीनी, बाजरा और सरसों के तेल का गबन कर डाला। पुलिस ने डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर डिपो की सप्लाई को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

बताया जा रहा है कि फूड एवं सप्लाई विभाग को शिकायत मिली थी कि सफीदों के वार्ड 13 में राशन डिपो होल्डर संदीप राशन वितरण में गड़बड़ी करता है। वह पात्रों को मिलने वाले चीनी, तेल में घालमेल करता है। इस पर फूड सप्लाई विभाग के सब इंस्पेक्टर विकास व टीम ने संदीप के डिपो पर रेड मारी थी। इस दौरान डिपो में सामान की फिजिकल वेरिफिकेशन की गई। इसमें मौके पर 1598.6 किलोग्राम गेहूं, 3490 किलोग्राम बाजरा, 313 किलोग्राम चीनी और 128 लीटर सरसों का तेल कम पाया गया। इस पर डिपो की सप्लाई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!