BJP युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भव्य बिश्नोई बोले- लोगों का मिल रहा है पूरा समर्थन

Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2024 01:59 PM

tiranga yatra by bjp yuva morcha

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उचाना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के पालवां बस स्टैंड से शुरू होकर यात्रा लितानी रोड अंडरपास के पास स्थित बाला जी धाम पर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यात्रा के चलते बाजारों में जाम लग गया। हाथों में...

उचाना(हरदीप श्योकंद): भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उचाना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के पालवां बस स्टैंड से शुरू होकर यात्रा लितानी रोड अंडरपास के पास स्थित बाला जी धाम पर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यात्रा के चलते बाजारों में जाम लग गया। हाथों में तिरंगा लिए लोग यात्रा में शामिल हुए।

PunjabKesari
युवा मोर्चा प्रभारी एवं भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई ने कहा कि लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। आजादी के महोत्सव को मनाते हुए भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा यात्रा अभियान का आयोजन हो रहा है। हरियाणा प्रदेश के युवा मोर्चा का प्रभारी होने के नाते कई हलकों, जिलों में शामिल हो रहा हॅॅू।

बिश्नोई ने कहा कि लोकतंत्र में सबका अधिकार है जिसका जो चाहे वो कहे लेकिन सबके सामने है। लोकसभा में भी कहा जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी केंद्र में सरकार बनाएगी लेकिन वो 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकें। विधानसभा चुनाव में मेरे को यकीन है कि जिस तरह से देश, प्रदेश में ईमानदारी, पारदर्शिता से काम हुआ है उन सभी चीजों को देखते हुए तीसरी बार भी भाजपा सत्ता में आएगी।

PunjabKesari
भव्य बिश्नोई ने कहा कि अलग-अलग चीजे है युवाओं के मुद्दे अलग होते है, महिलाओं के मुद्दे अलग होते है। जब से मैं विधायक बना जो काम लेकर खुद के हलके एव दूसरे हलकों को लेकर गया सभी काम बने। जो-जो जायज काम पहले मनोहर लाल जी के पास अब नायब सिंह सैनी के पास लेकर जाता हॅू हाथों हाथ उन पर कार्यवाही होती है। जब से नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की कमान संभाली है देर रात तक लोगों की समस्याओं का समाधान भी कर रहे है। आए दिन ऐसी-ऐसी घोषणाएं कर रह है वो सरपंचों की बात हो या कर्मचारियों के लिए नई-कई घोषणाएं कर जनता के दिलों में जगह बना रहे है।  

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!