नाबालिग लड़के के साथ तीन युवकों ने गंदी फिल्म दिखाकर किया कुकर्म

Edited By Shivam, Updated: 18 May, 2020 05:37 AM

three youths misbehave with a minor boy by showing a dirty film

हथीन सब डिविजनल के एक गांव में नाबालिग लड़के के साथ तीन युवकों ने कुकर्म किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हथीन (ब्यूरो): हथीन सब डिविजनल के एक गांव में नाबालिग लड़के के साथ तीन युवकों ने कुकर्म किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि पीड़ित नाबालिग के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि तीन आरोपी पीड़ित को बहला फुसला कर पडोस में ले गए। एक कमरे में बंद करके शनिवार को सांयकाल उसके साथ कुकर्म किया। नाबालिग की उम्र 12 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आरोपी बालिग हैं अथवा नाबालिग। जांच अधिकारी ने बताया कि इस बारे में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!