सत्संग घर में सफाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए तीन सेवादार, एक की मौत और दो गंभीर

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2026 03:20 PM

three volunteers came into contact with an 11 000 volt wire

गांव बन स्थित सत्संगघर में सोमवार सुबह तीन सेवादार 11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई में जबकि एक को गंभीर हालत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया और तीसरे सेवादार का हाथ झुलस गया।

लाडवा: गांव बन स्थित सत्संगघर में सोमवार सुबह तीन सेवादार 11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई में जबकि एक को गंभीर हालत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया और तीसरे सेवादार का हाथ झुलस गया।

तीनों सेवादार सत्संग घर के नजदीक साफ-सफाई व घास हटाने के लिए लोहे की पहिएदार सीढ़ी लेकर जा रहे थे। ऊंची होने के कारण सीढ़ी सत्संग घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की तारों से टकरा गई और तीनों करंट की चपेट में आ गए। हादसे में लाडवा की महाबीर कॉलोनी निवासी करीब 60 वर्षीय सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संगम मार्केट के नजदीक रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग हरि राम वर्मा गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया गया। वे करीब 70 फीसदी झुलस गए। वहीं, संगम मार्केट के नजदीक ही रहने वाले राकेश का हाथ झुलसा हुआ है।

सोहन लाल के भतीजे लवकेश नागपाल ने बताया कि चाचा हर रोज सुबह करीब पांच बजे घर से सेवा के लिए चले जाते थे। आज उनके जाने के कुछ देर बाद ही उन्हें करंट लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो तीनों को अन्य लोग अस्पताल ले जा रहे थे। चिकित्सकों ने सोहनलाल को मृत घोषित कर दिया।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!