सिरसा में धरे गए 3 शातिर ठग,  नकली पुलिस बनकर ऐंठते थे पैसे...जल्द होगा कोई बड़ा खुलासा

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2025 02:13 PM

three vicious fraudsters were caught in sirsa

थाना सिविल लाइन पुलिस सिरसा ने पुलिस वर्दी पहनकर नकली पुलिसकर्मी बनने व गाड़ी पर डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से जीप कम्पा

सिरसा(सतनाम):  थाना सिविल लाइन पुलिस सिरसा ने पुलिस वर्दी पहनकर नकली पुलिसकर्मी बनने व गाड़ी पर डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से जीप कम्पास (सफेद रंग) गाड़ी, नकली नंबर प्लेट व पुलिस वर्दियां बरामद की गईं। गिरोह में शामिल सदस्य लोगों को नोट दोगुना करने का झांसा देकर ठगते थे। जैसे वे यह लोग ग्राहक को फांस लेते थे तो अन्य सदस्य पुलिस की नकली वर्दी पहन रेड करते हुए लोगों को ठगते थे।

 सिरसा सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमारी टीम सहित भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक संदिग्ध जीप कम्पास आती दिखाई दी। गाड़ी को रोका तो गाड़ी में चालक के अलावा दो व्यक्ति पुलिस वर्दी में (सब इंस्पेक्टर व एएसआई) बैठे मिले।
 

पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम सुमेर पुत्र गोपीचन्द निवासी जिला जीन्द, दूसरे ने रामदिया उर्फ संदीप निवासी जीन्द तथा तीसरे व्यक्ति ने नरेश कुमार निवासी जाण्डली खुर्द जिला फतेहाबाद बताया। गाड़ी की जांच में डिग्गी से असली नंबर प्लेट मिली तथा आरोपियों के पास गाड़ी व वर्दी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज व पहचान पत्र नहीं मिले। पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी, नकली नंबर प्लेट व पुलिस वर्दियां कब्जे में ली। तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर थाना सिविल लाइन सिरसा में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गाड़ी की नकली नंबर प्लेट व पुलिस वर्दी का इस्तेमाल कर लोगों को डबल मुनाफा का लालच देकर गुमराह करके ठगी करते थे। थाना सिविल लाइन सिरसा पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

आरोपियों को गुरुग्राम व टोहाना ले जाकर गाड़ी खरीद और नकली नंबर प्लेट बनवाने के स्थान की निशानदेही करवाई जाएगी। थाना सिविल लाइन सिरसा पुलिस ने बताया कि आरोपी सुमेर, रामदिया और नरेश कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 205, 318(4), 336(3), 338, 340(2) के तहत पहले भी मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपी सुमेर की तीन दिन पुलिस हिरासत प्राप्त की गई, आरोपी रामदिया व नरेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजे गये है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!