शराब के नशे में तीन लोगों ने की लंगूर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 01 Nov, 2020 10:25 PM

three people murdered langur while drunk police arrested

अनाज मंडी के आढ़तियों द्वारा बंदरों से सुरक्षा के लिए लाए गए लंगूर को बीती रात शराब के नशे में 3 युवकों ने डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। अनाजमंडी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुनील नाथ की शिकायत पर जींद जिले के गांव मालवी निवासी...

भिवानी (वजीर/अशोक): अनाज मंडी के आढ़तियों द्वारा बंदरों से सुरक्षा के लिए लाए गए लंगूर को बीती रात शराब के नशे में 3 युवकों ने डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। अनाजमंडी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुनील नाथ की शिकायत पर जींद जिले के गांव मालवी निवासी विष्णु, केहरपुरा निवासी संदीप, चांग निवासी विदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि अनाज मंडी में आढ़तियों द्वारा बंदरों के उत्पात से निजात पाने के लिए एक पालतू लंगूर रखा था। अनाज मंडी में लंगूर को अक्सर इधर-उधर देखा जाता था। लंगूर के चलते यहां पर बंदरों का उत्पात भी लगभग खत्म हो गया था। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे उक्त तीनों आरोपियों ने लंगूर को डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामल दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

जांच अधिकारी ने बातचीत करते हुए बताया कि हत्यारोपी शराब पीकर यहां से जा रहे थे, तभी लंगूर बंदर उनको काटने के लिए जैसे ही उनके पास आया तो तीनों ने उसकी हत्या कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!