लव, सेक्स और ब्लैकमेलिंग गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित तीन गिरफ्तार(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Jan, 2018 05:55 PM

नरवाना में लव, सेक्स के बाद ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह एक महिला सहित तीन आरोपियों को रंगे हाथों ब्लैकमेलिंग के दो लाख रूपये लेते पकड़ा गया। आरोपी महिला पंजाब राज्य के पटियाला जिले की है। जिसने रेपकेस के मामले...

नरवाना(गुलशन चावला): नरवाना में लव, सेक्स के बाद ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह एक महिला सहित तीन आरोपियों को रंगे हाथों ब्लैकमेलिंग के दो लाख रूपये  लेते पकड़ा गया। आरोपी महिला पंजाब राज्य के पटियाला जिले की है। जिसने रेपकेस के मामले को वापिस लेने के लिए नरवाना के एक युवक से 25 लाख रूपये की मांग की थी। बाद में सौदा 12 लाख में तय हुआ तो यह अपने साथ दो लोगों को लेकर रूपये लेने नरवाना पहुंची थी। युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों पकडऩे में कामयाब रही।

पहले भिजवाया जेल फिर 25 लाख का ऑफर
जानकारी के मुताबिक, नरवाना के लोन गांव के संजीव को उसके गांव के ही दोस्त वीरेंद्र ने दीपिका नाम की लड़की का मोबाईल नंबर दिया था। जिसके बाद संजीव व दीपिका में दोस्ती हुई और बाद में सम्बन्ध बने। इसके बाद दीपिका ने रेप का केस दर्ज करवा कर संजीव को जेल भिजवा दिया।

PunjabKesari

संजीव के दोस्त वीरेंद्र ने संजीव को 25 लाख में केस वापिस लेने का ऑफर दिया जो 12 लाख में तय किया गया। संजीव ने अपनी सारी पीड़ा पुलिस को कह सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने दो लाख रूपये की पेशगी दिलवाते हुए इस गिरोह में शामिल एक महिला सहित तीन संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तक फैले गिरोह के तार
पुलिस ने बताया कि, ये बहुत बड़ा गिरोह है जिसके तार  हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ तक फैले हुए हैं। महिला पंजाब के पटियाला की रहने वाली है और नकली आधार कार्ड बनाकर युवकों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शारीरिक संबध बनाती थी। जिसके बाद ये रेप का केस लगाकर युवकों से लाखों रूपये में केस वापिस लेने का गिरोह चलाती थी।

PunjabKesari

इस गिरोह में महिला सहित तीन आरोपी भी शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पूछताछ में इनसे पता लगाया जाएगा कि, इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं, कितने लोगों को अबतक इन्होंने अपना शिकार बनाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!