हरियाणा के इस जिले में बांटा गया हज़ारों लीटर मुफ्त दूध, जानिए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 22 Oct, 2025 03:23 PM

thousands of liters of free milk were distributed in this district of haryana

अंबाला में आज गोवर्धन पूजा के दिन छावनी की गवाल मंडी में लोगों को हज़ारों लीटर दूध मुफ्त में बांटा गया इस दौरान सबसे पहले भगवान गोवर्धन की पूजा की गई और फिर लोगों को दूध दिया गया हालांकि ये प्र

अंबाला(अमन): अंबाला में आज गोवर्धन पूजा के दिन छावनी की गवाल मंडी में लोगों को हज़ारों लीटर दूध मुफ्त में बांटा गया इस दौरान सबसे पहले भगवान गोवर्धन की पूजा की गई और फिर लोगों को दूध दिया गया हालांकि ये प्रथा पिछले कई सालों से चलती आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। 

 अंबाला में आज गोवर्धन का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया हर साल दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है कहा जाता है कि भगवान कृष्ण को एक राक्षस सूअर के रूप में मारने आया था इस दौरान गाय माता ने उनकी रक्षा की थी तभी से गोवर्धन पूजा की जाती है और तभी से पूरा ग्वाला समाज हर साल हजारो लीटर दूध मुफ्त में लोगों को दिया जाता है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला गवाल मंडी से ग्वाले कारण यादव ने कहा कि आज के दिन सबसे पहले सुबह भगवान गोवर्धन की पूजा की गई हैं इसके बाद दिवाली की शाम और आज सुबह का दूध लोगो को मुफ्त में बांटा जाता है ये प्रथा काफी पुराने समय से चलती आ रही हुआ और आगे भी चलती रहती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!