Haryana में अब ये भयानक बीमारी पसार रही पैर, अब तक मिले 5 केस...आप भी बरते सावधानी

Edited By Isha, Updated: 29 Jun, 2025 12:01 PM

this dangerous disease is now spreading in haryana

हरियाणा के 5 डेंगू पॉजिटिव मरीज सामने आए है। डेंगू के 5 मरीजों में 3 बच्चे शामिल है। जिले में बढ़ते डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हाउसहोल्ड

यमुनानगर: हरियाणा के 5 डेंगू पॉजिटिव मरीज सामने आए है। डेंगू के 5 मरीजों में 3 बच्चे शामिल है। जिले में बढ़ते डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हाउसहोल्ड सर्वे के तहत घर-घर जाकर जांच कर रही हैं और लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बता रही हैं। अब तक जिले में 5 हजार 754 लोगों के सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे गए हैं।

जिनमें से 129 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में सावधानी बरतें और डेंगू के प्रसार को रोकने में सहयोग करें। विभाग ने सुझाव दिया है कि लोग सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाएं, जिसमें घर के फ्रिज, एयर कंडीशनर, गमलों, छतों और पानी की टंकियों में जमा पानी को साफ करें। इसके अलावा, आसपास जमा पानी में काला तेल डालने की सलाह दी गई है, जो लार्वा को नष्ट करने में प्रभावी है।

 डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू का लार्वा जमा पानी में पनपता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सप्ताह में एक बार फ्रिज, एयर कंडीशनर, गमलों, छतों और हौद में जमा पानी को साफ करें। साथ ही, खुले में जमा पानी में काला तेल डालने की सलाह दी गई है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर डेंगू को रोका जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!