बेखौफ बदमाश: 39 सेकेंड में 19 हजार लूट कर फरार हुए चोर, CCTV में कैद हुए आरोपी

Edited By Isha, Updated: 14 Oct, 2020 10:08 AM

thieves absconded after robbing 19 thousand in 39 seconds accused in cctv

सोनीपत जिला में लूट की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सोनीपत के गांव नाहरा स्थित पेट्रोल पंप के सामने आया है जहां दो बाइक सवार बदमाश गन पॉइंट पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से केवल 39 सेकेंड में 19 हजार लूट कर फरार हो गए यह वारदात...

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत जिला में लूट की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सोनीपत के गांव नाहरा स्थित पेट्रोल पंप के सामने आया है जहां दो बाइक सवार बदमाश गन पॉइंट पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से केवल 39 सेकेंड में 19 हजार लूट कर फरार हो गए यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

गांव नाहरा में पेट्रोल पंप पर दो बदमाश हथियारों के बल पर घुस आए हैं और उन्होंने  गन पॉइंट पर 19 हजार रुपए सेल्समैन से छीन लिए। दोनों बदमाश अपने सिरों पर हेलमेट पहने हुए थे और रिवाल्वर को लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस लूट की वारदात को केवल 39 सेकंड में ही अंजाम दे दिया गया। 

पेट्रोल पंप मैनेजर युद्धवीर का कहना है कि बदमाश कैश लेकर और हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को भी दे दी है। घटना की सीसीटीवी की वीडियो भी पुलिस को सौंप दी है। लूट की इस वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन मीडिया के कैमरे के सामने पुलिस कुछ नहीं बता पाई। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!