NH-44 पर फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट: UP पुलिस की वर्दी पहनकर आए बदमाश...व्यापारी के ड्राइवर से 12.15 लाख लूटे

Edited By Isha, Updated: 15 Jul, 2026 08:29 AM

miscreants posing as up police personnel looted 12 15 lakh from a businessman

नैशनल हाईवे-44 पर कुंडली गाजियाबाद-पलवल (के.जी.पी.) पैरिफेरल-वे के जीरो प्वाइंट के पास बदमाशों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर 12.15 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी

सोनीपत: नैशनल हाईवे-44 पर कुंडली गाजियाबाद-पलवल (के.जी.पी.) पैरिफेरल-वे के जीरो प्वाइंट के पास बदमाशों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर 12.15 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक की गाड़ी रुकवाई, बागपत तक छोड़ने का बहाना बनाया और गाड़ी में बैठते ही मोबाइल छीनकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

निवासी यजदान की गाड़ी चलाते हैं। वह दिल्ली के सिरसपुर स्थित गोदाम में माल उतारने के बाद भुगतान के 12 लाख 15 हजार रुपए लेकर वापस लौट रहे थे। सोमवार रात जब वह के. जी.पी. पैरिफेरल-वे के जीरो प्वाइंट के पास पहुंचे तो बाइक सवार 2 युवकों ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया।एक युवक ने यू.पी. पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उसने कहा कि "दीवान जी को बागपत छोड़ देना।" पुलिसकर्मी समझकर चालक ने उसे गाड़ी में बैठा लिया।

गाड़ी में बैठते ही आरोपी ने चालक का मोबाइल फोन छीन लिया और वाहन की तलाशी लेने लगा। इसी दौरान बैग में रखे 12.15 लाख रुपए निकाल लिए। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि इतने रुपए कहां से लाया है इसका जवाब थाने में देना होगा। उन्होंने उसे अपनी बाइक के पीछे गाड़ी चलाने को कहा लेकिन मौका मिलते ही दोनों आरोपी नकदी लेकर फरार हो गए। राई थाना के जांच अधिकारी एस. आई. अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!