हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी में बराबरी का मुकाबला, जानें कहां और कितने वोटों से विजयी हुए प्रत्याशी

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 05 Jun, 2024 02:18 PM

there is a close contest between congress and bjp in haryana

देशभर सहित हरियाणा में लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आए। प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। वहीं नतीजे भी बराबरी के तौर पर सामने आए।

हरियाणा डेस्क: देशभर सहित हरियाणा में लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आए। प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। वहीं नतीजे भी बराबरी के तौर पर सामने आए। सबसे ज्यादा गुरूग्राम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को कुल 8 लाख 08 हजार 336 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को 75 हजार 079 वोटों से करारी मात दी। तो वहीं जीत की मार्जिन की बाते करें तो रोहतक सीट से दीपेंद्र हुड्डा ने 3 लाख 45 हजार 298 वोटों से जीत हासिल की है।

 

लोकसभा सीट प्रत्याशी (पार्टी कुल वोट कितने वोटों से
जीते 
अंबाला वरूण चौधरी
(कांग्रेस)
663657 49036
भिवानी-महेंद्रगढ़ धर्मबीर सिंह
(भाजपा)
588664 41510
फरीदाबाद कृष्णपाल गुर्जर
(भाजपा)
788569 172914
गुरूग्राम राव इंद्रजीत सिंह
(भाजपा)
808336 75079
करनाल

मनोहर लाल खट्टर
(भाजपा)

739285 232577
सिरसा कुमारी सैलजा
(कांग्रेस)
733823 268497
हिसार जय प्रकाश
(कांग्रेस)
570424 63381
रोहतक दीपेंद्र हुड्डा
(कांग्रेस)
783578 345298
सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी
(कांग्रेस)
548682 21816
कुरूक्षेत्र नवीन जिंदल
(भाजपा)
542175 29021

 

बता दें कि प्रत्येक मतगणना केंद्र में 3 अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए थे। मतगणना स्टाफ, मतगणना एजेंटों और ईवीएम मशीनों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए थे। तीनों प्रवेश द्वार सीसीटीवी की निगरानी में थे। मतगणना केंद्रो पर अग्निशमन और एंबुलेंस की भी तैनाती की गई थी। 

PunjabKesari

मनोहर लाल ने जताया आभार

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा कि, "करनालवासी मेरे प्रिय परिवारजनों, यह आप सभी की जीत है, यह आपके संकल्प, आपके सपनों और आपके दृढ़ विश्वास की जीत है। आपने मुझे जो स्नेह और आशीर्वाद दिया है उससे अभिभूत हूं। आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं सदैव एक परिवार के सदस्य की तरह आपके साथ था और हमेशा रहूंगा। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में हमारे करनाल और हरियाणा समेत समूचा भारत विकसित राष्ट्र के पथ पर अग्रसर होगा। सभी माताओं, बहनों, भाइयों, युवा शक्ति और अथाह परिश्रम करने वाले भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं का विनम्र आभार एवं कोटि कोटि धन्यवाद।"

 

 

सिरसा से कुमारी सैलजा की जीत

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक तंवर को 2 लाख 68 हजार 497 मतों से शिकस्त दी है। अपनी इस जीत के बाद सैलजा पत्रकारों से मुखातिब हुई। जहां सैलजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों से ही कांग्रेस को कामयाबी मिली है । वही कुमारी शैलजा ने कहा कि अब कांग्रेस की बारी हरियाणा की तैयारी है। साथ ही इस मौके पर कुमारी शैलजा ने सिरसा के लोगों सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए उनका धन्यवाद भी किया।

PunjabKesari

सैलजा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय

वहीं कुमारी शैलजा ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता और पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों पर छूट की राजनीति ठोकने का काम किया। उन्होंने मीडिया को भी कंट्रोल करने का पूरा प्रयास किया। सैलजा ने कहा कि गलत खबरें लोगों पर थोपी गई, लेकिन लोकतंत्र अभी देश में जिंदा है और हमें इसे जिंदा रखना है और सिरसा के लोगों ने इसे जिंदा रखा है।

हरियाणा में भाजपा का नीचे आया 'ग्राफ'

हरियाणा में इस बार हुए संसदीय चुनाव में कई नए रिकॉर्ड स्थापित हुए हैं। भाजपा का 2019 का इतिहास दोहराने का सपना जहां टूट गया तो वहीं 10 में से 5 संसदीय सीटें जीतने से प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं व कार्यकत्र्ताओं का हौसला भी बुलंद हुआ है। ऐसे में संसदीय चुनाव के ये नतीजे इसी साल अक्तूबर में प्रस्तावित हरियाणा विधानसभा चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। खास बात यह है कि 2014 के संसदीय चुनाव में 10 में से 7 एवं 2019 के चुनाव में 10 में से 10 सीटें जीतने वाली भाजपा ने इस बार के चुनाव में भी सभी 10 सीटें जीतने की रणनीति तो बनाई, मगर एंटी इनकेबेंसी के साथ किसानों की नाराजगी भाजपा को महंगी साबित हुई और इससे जहां हरियाणा में भाजपा का ग्राफ नीचे आया तो वहीं सीटें भी 'हाफ' होकर रह गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!