हरियाणा के कई प्रत्याशी खुद के लिए नहीं डाल पाएंगे वोट, लिस्ट में मुख्यमंत्री सहित इन नेताओं का का नाम

Edited By Saurabh Pal, Updated: 24 May, 2024 05:08 PM

many candidates will not be able to vote for themselves in haryana

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही हरियाणा के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। वहीं, कई प्रत्याशी ऐसे भी है, जो खुद अपने लिए ही मतदान नहीं कर...

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही हरियाणा के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। वहीं, कई प्रत्याशी ऐसे भी है, जो खुद अपने लिए ही मतदान नहीं कर पाएंगे। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे कईं प्रत्याशी ऐसे है, जिस लोकसभा क्षेत्र से वह चुनाव लड़ रहे हैं, वहां उनका वोट ही नहीं है। इनमें हिसार लोकसभा सीट सबसे दिलचस्प है। यहां चुनाव लड़ रहे मुख्य प्रत्याशियों में से किसी की भी वोट इस लोकसभा क्षेत्र में नहीं है। हिसार से बीजेपी उम्मीदवार रणजीत चौटाला और जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला की वोट सिरसा लोकसभा में है। कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश की वोट कुरुक्षेत्र के कलायत में है। 

मुख्यमंत्री भी नहीं डाल पाएंगे अपने लिए वोट

करनाल विधानसभा से उपचुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अपने लिए वोट नहीं कर पाएंगे। भले ही उन्होंने करनाल के प्रेम नगर में अपना अस्थाई आशियाना बना लिया हो, लेकिन उनकी वोट नारायणगढ़ के मिर्जापुर गांव में है। इसी प्रकार करनाल लोकसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा की वोट सोनीपत हलके में है। 

जिंदल हिसार में डालेंगे वोट

कुरुक्षेत्र लोकसभा से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे नवीन जिंदल की वोट हिसार लोकसभा में है। इसी प्रकार यहां से I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता की वोट नई दिल्ली में है, जबकि इनेलो उम्मीदवार अभय चौटाला की वोट सिरसा में है। सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी का वोट हरिद्वार में है। 

राज बब्बर यूपी के वोटर

गुरुग्राम से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे राज बब्बर भी खुद के लिए वोट नहीं डाल पाएंगे, क्योंकि वह उत्तर प्रदेश के आगरा के वोटर है। इसी प्रकार से सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा की वोट हिसार में है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!