राहुल गांधी की ओर से दी गई 5 गारंटियों का प्रभाव से कांग्रेस ने हरियाणा की 5 सीटें जीती: विजय बंसल

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 04 Jun, 2024 07:35 PM

impact of the 5 guarantees given by rahul gandhi

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में एक भी सीट नहीं जीत पाने वाली कांग्रेस ने इस बार प्रदेश की 10 लोकसभा में से 5 सीट पर जीत दर्ज की है। ऐसे में हर कोई इससे हैरान है कि आपसी फुट और संगठन के बिना हरियाणा में कांग्रेस ने ये करिश्मा कैसे कर दिखाया।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में एक भी सीट नहीं जीत पाने वाली कांग्रेस ने इस बार प्रदेश की 10 लोकसभा में से 5 सीट पर जीत दर्ज की है। ऐसे में हर कोई इससे हैरान है कि आपसी फुट और संगठन के बिना हरियाणा में कांग्रेस ने ये करिश्मा कैसे कर दिखाया। इसी को लेकर हमने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय बंसल से खास बातचीत की। विजय बंसल ने बिल्कुल निष्पक्ष रूप से जहां हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि संगठन नहीं होने पर भी कैसे पार्टी प्रत्याशियों को हरियाणा में जीत हासिल हुई।

विजय बंसल की माने तो इस बार के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की ओर से दी गई 5 गारंटियों का प्रभाव पड़ा है। राहुल गांधी ने देश भर में यात्रा कर जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें अपने घोषणा पत्र में शामिल किया, जिस पर जनता ने विश्वास किया और हरियाणा की 5 सीटों के साथ चंडीगढ़ की सीट भी कांग्रेस को दी। बंसल की माने तो कांग्रेस ने हरियाणा में एकजुट होकर चुनाव लड़ा, जिसका असर परिणाम के रूप में सामने आया। इसके अलावा जनता ने बीजेपी के कार्यकाल और असफलताओं को देखते हुए भी कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का मन बनाया। 

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई योजनाएं जनता के खिलाफ थी फिर चाहे अग्निवीर योजना हो या फिर पब्लिक सेक्टर बंद करने हो, जनता को बेरोजगार करना हो इसके अलावा किसान आंदोलन भी बीजेपी की हार का एक बड़ा कारण बनी। बंसल ने बताया कि इस सरकार ने आंदोलन के दौरान किसी की बात नहीं सुनी, बल्कि दमनकारी नीति से जनता को दबाने की कोशिश की। इसी का परिणाम है कि हरियाणा की 5 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जिन 5 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, उनका अंतर भी बहुत कम है। जनता ने बीजेपी के लोकलुभावन वायदों की बजाए कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताया है। 

कांग्रेस में संगठन की कमी को स्वीकार करते हुए विजय बंसल ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पूरी मेहनत करते हैं, जिसका परिणाम जीत के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री बदलकर खुद इस बात पर मोहर लगा दी कि हरियाणा के मुख्यमंत्री और सरकार लोगों की आशाओं पर खरे नहीं उतर पाए। जनता ने कांग्रेस की कार्यशैली को देख लिया है। इसलिए अब देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने वाली है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!