कुएं में गिरने से युवक की मौत, 2-3 दिनों से घर से गायब था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 31 May, 2020 01:08 PM

the young man died after falling in a well was missing from home for 2 3 days

दुल्हेड़ी में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। उक्त युवक 2-3 दिन पहले घर से गायब हो गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ...

तोशाम (भारद्वाज) : दुल्हेड़ी में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। उक्त युवक 2-3 दिन पहले घर से गायब हो गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कुएं से बाहर निकालवाया। 2-3 दिन होने के कारण शव क्षत-विक्षत हो चुका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए रोहतक पी. जी. आई. में भेज दिया है।

पुलिस ने मृतक के पिता अर्जुन के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। दुल्हेड़ी निवासी मृतक के पिता अर्जुन ने बताया कि उसका 40 वर्षीय लड़का गौरीशंकर पिछले दो-तीन दिन से गायब था। उसका शव गांव के कुएं में मिला है। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को क्षत-विक्षत हालत में कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक के पिता अर्जुन के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पी.जी.आई. में भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!