Edited By vinod kumar, Updated: 23 Feb, 2020 02:08 PM
यमुनानगर के मंडेबरी गांव में दो युवकों ने गांव के गुरु रविदास मंदिर में घुसकर मूर्ति को धक्का देकर खंडित कर दिया। इस बात को लेकर गांव में विवाद हो गया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की बाइक को फूंक दिया। पुलिस ने मूर्ति खंडित करने वाले दोनों आरोपियों पर...
यमुनानगर: यमुनानगर के मंडेबरी गांव में दो युवकों ने गांव के गुरु रविदास मंदिर में घुसकर मूर्ति को धक्का देकर खंडित कर दिया। इस बात को लेकर गांव में विवाद हो गया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की बाइक को फूंक दिया। पुलिस ने मूर्ति खंडित करने वाले दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
मंडेबरी गांव के आलम सिंह ने फर्कपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात 8 बजे गांव का लाडी और मनीष बाइक पर सवार होकर गांव के गुरु रविदास मंदिर में आए। उन्होंने बाइक को बाहर खड़ा कर दिया और मंदिर में अंदर घुसकर गुरु रविदास की मूर्ति को धक्का देकर खंडित कर दिया। इस बात को लेकर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका तो दोनों ने ईंट उठा ली और लोगों की तरफ मारने के लिए भागे। ऐसे होता देख उनमें से एक की मां मौके पर पहुंची और दोनों को घर ले गई। आलम सिंह ने दोनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आरोपियों के जाने के बाद गुस्साए गांव वालों ने बाइक को फूंका
लाडी और मनीष के जाने के बाद गुस्साए गांववालों ने बाइक को आग लगा दी। इस बात को लेकर शनिवार देर रात तक गांव में विवाद की स्थिति रही। इससे गांव में तनाव बना रहा। फर्कपुर पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।